लाइव न्यूज़ :

ओपन युग में विम्बलडन ड्रा में क्वालीफाई करने वाले झांग चीन के पहले पुरूष

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:31 IST

Open in App

विम्बलडन, 25 जून (एपी) झांग झिचेन ओपन युग में विम्बलडन मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले पहले चीनी पुरूष बन गए । ओपन युग की शुरूआत 1968 से हुइ्र जब पेशेवरों को ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में शामिल किया गया ।

झांग ने क्वालीफाइंग दौर में तीन मैच जीते । उन्होंने गुरूवार को अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरूंडोलो को 6 . 0, 6 . 3, 6 . 7, 7 . 6 से हराया ।

झांग विश्व रैंकिंग में 178वें स्थान पर है । इससे पहले वह ग्रैंडस्लैम के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहे थे ।

चीन को टेनिस में सबसे बड़ी सफलता लि ना ने दिलाई जिन्होंने 2011 फ्रेंच ओपन और 2014 आस्ट्रेलियाई ओपन जीता । वह 2019 में टेनिस हॉल आफ फेम में शामिल हुई ।

विम्बलडन मुख्य ड्रॉ के मैच सोमवार से खेले जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!