लाइव न्यूज़ :

मैकेनी के गोल से युवेंटस चौथे स्थान पर पहुंचा

By भाषा | Updated: January 25, 2021 11:03 IST

Open in App

मिलान, 25 जनवरी (एपी) वेस्टन मैकेनी के गोल की मदद से युवेंटस ने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी इंटर मिलान से मिली हार से उबरकर रविवार को यहां बोलोग्ना को 2-0 से हराया और इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में चौथा हासिल स्थान कर लिया।

अमेरिकी फुटबॉलर मैकेनी ने 71वें मिनट में गोल करके युवेंटस की बढ़त दोगुनी की थी। आर्थर मेलो ने 15वें मिनट में गोल करके टीम को शुरुआती बढ़त दिलायी थी।

इस जीत से युवेंटस और अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज एसी मिलान के बीच सात अंक का अंतर रह गया है।

दूसरे स्थान पर चल रहे इंटर मिलान ने उडिन्से के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला जिससे उसके 19 मैचों में 41 अंक हो गये हैं। एसी मिलान के 19 मैचों में 43 जबकि युवेंटस के 18 मैचों में 36 अंक हैं।

इस बीच हिरविंग लोजानो ने मैच शुरू होने के बाद नौवें सेकेंड में गोल करके नैपोली की तरफ से सेरी ए में सबसे तेज गोल दागा लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को हेलास वेरोना से 3-1 से हार झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!