लाइव न्यूज़ :

युवेंटस ने बार्सीलोना को हराया, मेस्सी पर भारी पड़े रोनाल्डो

By भाषा | Updated: December 9, 2020 12:41 IST

Open in App

बार्सीलोना, नौ दिसंबर (एपी) इस दौर में फुटबॉल के दो सबसे बड़े सितारों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के मुकाबले में रोनाल्डो का पलड़ा भारी रहा और उनके दो गोल की मदद से युवेंटर ने चैम्पियंस लीग में बार्सीलोना को 3 . 0 से हरा दिया ।

पिछले सात साल में घरेलू मैदान पर बार्सीलोना की यह पहली हार है ।

रोनाल्डो ने दोनों गोल पेनल्टी कार्नर पर किये जबकि तीसरा गोल वेस्टन मैकेनी ने दागा ।

मेस्सी और रोनाल्डो ने एक हाथ से एक दूसरे को गले लगाया और मैच शुरू होने से पहले कुछ देर आपस में बात की । कोरोना महामारी के कारण मैच दर्शकों के बिना खेला गया ।

रोनाल्डो और मेस्सी का आखिरी बार सामना 2018 में हुआ था जब रोनाल्डो रीयाल मैड्रिड के लिये खेलते थे ।

दोनों टीमें नॉकआउट में पहले ही पहुंच चुकी है । दोनों के 15 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर युवेंटस ग्रुप जी में शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!