लाइव न्यूज़ :

टेनिस प्रीमियर लीग में दिल्ली बिन्नीज ब्रिगेड की अगुआई करेंगे युकी भांबरी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च भारत के युकी भांबरी इस साल के अंत में मुंबई में होने वाली टेनिस प्रीमियर लीग 3.0 में दिल्ली बिन्नीज ब्रिगेड की चुनौती की अगुआई करेंगे।

युकी को मंगलवार को यहां नीलामी में 4.20 लाख रूपये में खरीदा गया था और टीम में मनीष सुरेश कुमार भी जगह बनाने में सफल रहे। महिलाओं में थाईलैंड की पेंगतार्ण प्लिपुएच को चुना गया जिनकी विश्व रैंकिंग 294 है।

इस टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) में पांच अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी भाग लेंगी जिसमें पेंगतार्ण के अलावा सामंथा मरे शैरन, डायना मार्सिंकेविचार, सबीना शारीपोवा, वालेरिया स्ट्राखोवा और सोफिया शापातावा शाामिल हैं।

मुंबई लियोन आर्मी के सह मालिक लिएंडर पेस हैं जिसने रामकुमार रामनाथन को 4.5 लाख रूपये में चुना जो सबसे ज्यादा राशि में बिके।

भारत के शीर्ष रैंकिंग के पुरूष खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को राजस्थान टाइगर्स ने 3.70 लाख रूपये में जबकि साकेत मायनेनी को पुणे जगुआर्स ने 4.40 लाख रूपये में खरीदा।

गुजरात पैंथर्स ने दिविज शरण को 4.10 लाख रूपये में जबकि पूरव राजा को चेन्नई स्टालियंस ने तीन लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया।

अंकिता रैना महिला खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाली खिलाड़ी रहीं जिन्हें हैदराबाद स्ट्राइकर्स ने 4.10 लाख रूपये में लिया।

रूतुजा भोसले को पुणे जगुआर्स ने तीन लाख रूपये में खरीदा।

एक टीम ने नीलामी में दो पुरूष और एक महिला खिलाड़ी को खरीदा जबकि प्रत्येक टीम के लिये एक एक पुरूष और महिला खिलाड़ियों का चयन जून के बाद होने वाले ‘टैलेंट डेज’ से होगा।

आठ टीमों के मालिकों के अलावा सह मालिक लिएंडर पेस, रकुल प्रीत सिंह, सोनाली बेंद्रे बहल और दिव्या खोसला कुमार भी अपनी टीमों के लिये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के लिये मौजूद थे।

पेस ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टेनिस प्रीमियर लीग ने अपनी शुरूआत के बाद से ही काफी अच्छी प्रगति की है और मैं इसके तीसरे सत्र के लिये काफी रोमांचित हूं। ’’

आठ टीमें पुणे जगुआर्स, बेंगलुरू स्पार्टन्स, दिल्ली बिन्नीज ब्रिगेड, गुजरात पैंथर्स, मुंबई लियोन आर्मी, चेन्नई स्टालियंस, राजस्थान टाइगर्स और फाइनकैब हैदराबाद स्टाइर्स खिताब के लिये एक दूसरे से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!