लाइव न्यूज़ :

युवा विश्व चैंपियनशिप: अरूणधति और बेबीरोजिसाना क्वार्टर फाइनल में, तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीते

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरूणधति चौधरी (69 किग्रा) और बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में चल रही पुरुषों और महिलाओं की युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे।

विकास (52 किग्रा) और अर्शी खानम (54 किग्रा) हालांकि गुरुवार को दूसरे दौर के मुकाबलों में शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

अरूणधति और बेबीरोजिसाना के अलावा आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा) और गितिका (48 किग्रा) जीत दर्ज करने में सफल रहे।

अरूणधति ने कोलंबिया की डेयानिएरा केसस जेरेज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना युक्रेन की अन्ना सेज्को से होगा। युक्रेन की मुक्केबाज को पहले दौर में बाई मिली थी।

बेबीरोजिसाना ने एस्टोनिया की डायना गोरिसनाजा को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। मणिपुर की मुक्केबाज के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रैफरी को दूसरे राउंड में ही मुकाबला रोककर उन्हें विजेता घोषित करना पड़ा।

पुरुष मुक्केबाजों ने आकाश ने सर्वसम्मत फैसले में जर्मनी के एनरिको क्लीश को 5-0 से शिकस्त दी जबकि सुमित ने वेनेजुएला के राफेल एंटोनियो परडोमो को पांच मिनट से भी कम समय में हराया। सुमित के मुकाबले को रैफरी ने दूसरे दौर में ही रुकवा दिया।

प्री क्वार्टर फाइनल में आकाश की भिड़ंत मंगोलिया के गेन एर्डिन गनबाटर से होगी जबकि सुमित को स्लोवाकिया के लादिस्लाव होर्वाथ के खिलाफ उतरना है।

दूसरी तरफ गीतिका ने आसानी से रूस की डायना एर्माकोवा को हराया। वह दूसरे दौर में कजाखस्तान की अरेलिम मरात से भिड़ेंगी।

विकास को हालांकि मंगोलिया के सुखबत एंखजोरित के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि अर्शी को उज्बेकिस्तान की निगिना उकतामोवा के खिलाफ इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय टीम उतारी है जिसमें 10 पुरुष और इतनी ही महिला मुक्केबाज शामिल हैं। टूर्नामेंट में 52 देशों के 414 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!