लाइव न्यूज़ :

युवा विश्व चैम्पियनशिप : भारतीय अंडर 18 तीरंदाजों ने दो स्वर्ण, तीन कांस्य जीते

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:49 IST

Open in App

व्रोक्लॉ, 15 अगस्त भारतीय तीरंदाजों ने युवा विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अंडर 18 रिकर्व वर्ग में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीत लिये ।

पुरूष टीम ने फ्रांस को 5 . 3 से हराया जबकि मिश्रित युगल टीम ने जापान पर 6 . 2 से जीत दर्ज की ।

भारत ने महिला टीम , व्यक्तिगत और पुरूष व्यक्तिगत वर्ग में भी तीन कांस्य पदक जीते ।

रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में भारत ने पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते और यह टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत अंडर 21 वर्ग में भी तीन स्वर्ण और एक कांस्य की दौड़ में है ।

कैडेट पुरूष टीम में बिशाल चांगमाइ , अमित कुमार और विकी रूहाल की टीम ने फ्रांस को 53 . 50, 56 . 54, 55 . 57 , 54 . 54 से हराया । चांगमाइ ने तमन्ना के साथ मिश्रित वर्ग में भी जीत दर्ज की ।

इसके बाद उन्होंने कजाखस्तान के झांगबाइरबे को 6 . 4 से हराकर व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!