लाइव न्यूज़ :

युवा विश्व मुक्केबाजी : पांच भारतीय क्वार्टरफाइनल में

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल भारत के पांच मुक्केबाजों ने पोलैंड के किलसे में चल रही पुरूष और महिला युवा विश्व चैम्पियनशिप में अपने अंतिम-16 मुकाबले आसानी से जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

महिलाओं में गीतिका (48 किग्रा) ने शनिवार को अंतिम आठ में जगह पक्की की।

पुरूषों के दल में एशियाई रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा), बिश्वामित्र चोंगथाम (49 किग्रा), सचिन (56 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) देश के लिये पदक पक्का करने से केवल एक एक जीत दूर हैं।

निशा गुर्जर (64 किग्रा) का अभियान हालांकि लातविया की बिट्राइस रोजेंटेल से 1-4 से हारकर समाप्त हो गया।

इससे पहले गीतिका ने कजाखस्तान की अरेलिम मरात पर 5-0 से जीत हासिल की।

चोंगथाम ने मेहदी कोहस्रोशाही को इसी अंतर से मात दी जिसके बाद सचिन ने डेविड जिमेनेज वाल्डेज को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया।

नरवाल ने पोलैंड के ओलिवियर जामोस्की पर 4-1 से जीत दर्ज की जबकि विशाल ने प्री क्वार्टरफाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना लोंकारिच को हराया।

भारत ने इस टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय टीम (10 पुरूष और 10 महिला मुक्केबाज) भेजी है जिसमें 52 देशों के 414 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!