लाइव न्यूज़ :

युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: अरूणधति क्वार्टर फाइनल में, तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीते

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल खेलो इंडिया खेलों की तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता अरूणधति चौधरी (69 किग्रा) ने पोलैंड के किल्से में चल रही युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जबकि तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज भी जीत दर्ज करने में सफल रहे जिससे देश के मुक्केबाजों के लिए प्रतियोगिता में एक और अच्छा दिन रहा।

विकास (52 किग्रा) और अर्शी खानम (54 किग्रा) हालांकि गुरुवार को दूसरे दौर के मुकाबलों में शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

अरूणधति के अलावा आकाश गोरखा (60 किग्रा), सुमित (69 किग्रा) और गितिका (48 किग्रा) जीत दर्ज करने में सफल रहे।

अरूणधति ने कोलंबिया की डेयानिएरा केसस जेरेज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना युक्रेन की अन्ना सेज्को से होगा। युक्रेन की मुक्केबाज को पहले दौर में बाई मिली थी।

आकाश ने सर्वसम्मत फैसले में जर्मनी के एनरिको क्लीश को 5-0 से शिकस्त दी जबकि सुमित ने वेनेजुएला के राफेल एंटोनियो परडोमो को पांच मिनट से भी कम समय में हराया। सुमित के मुकाबले को रैफरी ने दूसरे दौर में ही रुकवा दिया।

प्री क्वार्टर फाइनल में आकाश की भिड़ंत मंगोलिया के गेन एर्डिन गनबाटर से होगी जबकि सुमित को स्लोवाकिया के लादिस्लाव होर्वाथ के खिलाफ उतरना है।

दूसरी तरफ गीतिका ने आसानी से रूस की डायना एर्माकोवा को हराया। वह दूसरे दौर में कजाखस्तान की अरेलिम मरात से भिड़ेंगी।

विकास को हालांकि मंगोलिया के सुखबत एंखजोरित के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि अर्शी को उज्बेकिस्तान की निगिना उकतामोवा के खिलाफ इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय टीम उतारी है जिसमें 10 पुरुष और इतनी ही महिला मुक्केबाज शामिल हैं। टूर्नामेंट में 52 देशों में 414 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!