लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में युवाओं को मिलेगा छाप छोड़ने का मौका

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:05 IST

Open in App

वरंगल (तेलंगाना), 14 सितंबर देश के शीर्ष खिलाड़ियों के बाहर रहने के फैसले के कारण बुधवार से यहां शुरू हो रही राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का मौका मिलेगा।

यह इस साल होने वाली राष्ट्रीय स्तर की 11वीं ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता है।

तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों में से केवल पैदल चाल की एथलीट भावना जाट और 400 मीटर की धाविका वी रेवती ही इसमें हिस्सा ले रही हैं।

रेलवे ने इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में सबसे बड़ा दल उतारा है। उसके दल में 43 महिलाओं के साथ 87 एथलीट शामिल हैं। सेना की टीम में 57 एथलीट हैं। ये सभी पुरुष खिलाड़ी हैं। अखिल भारतीय पुलिस ने 24 महिलाओं समेत 50 एथलीटों को उतारा है।

वरंगल में पिछले दो वर्षों में होने वाली यह दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। उसने जनवरी 2020 में राष्ट्रीय क्रास कंट्री चैंपियनशिप की भी मेजबानी की थी।

ओलंपिक में भाग लेने वाले अधिकतर खिलाड़ियों के बाहर रहने के कारण युवा एथलीटों के पास यह स्वयं को साबित करने का अच्छा अवसर होगा।

पुरुष वर्ग में सबसे अनुभवी एथलीट एशियाई खेल 2018 में त्रिकूद का स्वर्ण पदक जीतने वाले अरपिंदर सिंह है, लेकिन वी के एलाकियादासन और षणमुगा श्रीनिवास नालुबोथु के बीच 200 मीटर में मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

लंबी कूद में मोहम्मद अनीस याहिया और युगांत शेखर सिंह के बीच मुकाबला भी देखने लायक होगा।

युवा सनसनी और विश्व अंडर-20 की रजत पदक विजेता शैली सिंह की अनुपस्थिति में महिलाओं की लंबी कूद में प्रियंका केरकेटा, शेरिन अब्दुल गफूर और नंदिनी अगसारा के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!