लाइव न्यूज़ :

सीरियाई लोगों के चेहरों पर मुस्काना लाना चाहती हैं युवा ओलंपियन ज़ाज़ा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:55 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जुलाई सीरिया की 12 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी हेंड ज़ाज़ा युद्ध से अपने गृह नगर के बर्बाद होने के बावजूद अपने ओलंपिक स्वप्न को पूरा करने के लिये पीछे नहीं हटीं।

ज़ाज़ा तोक्यो ओलंपिक में सबसे युवा ओलंपियन के तौर पर युद्ध से तबाह देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये तैयार हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह अपने देशवासियों के चेहरों पर थोड़ी मुस्कान वापस ला सकती हैं।

सीरियाई शहर हामा की रहने वाली ज़ाज़ा ने कहा, ‘‘मैं सीरियाई लोगों को खुश करना चाहती हूं, सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि हमारे सभी खेल ऐसा चाहते हैं। हम उन्हें बतायेंगे कि हम इसके लिये तैयार हैं और हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं। ’’

ज़ाज़ा ने कहा कि युद्ध से मिले दर्द और परेशानियों से बचने के लिये टेबल टेनिस (टीटी) उनका सहारा बना जिसने उन्हें जिंदगी की चुनौतियों से लड़ने की ताकत दी।

वह शुक्रवार को ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में सीरिया की ध्वजवाहक थीं। उन्होंने कहा, ‘‘टेबल टेनिस ने मुझे सबकुछ दिया और मुझे आत्मविश्वास से भरा मजबूत इंसान बनना सिखाया। इससे मैंने संयम भी सीखा। ’’

वर्ष 1992 में स्पेन के 11 साल के कार्लोस फ्रंट ने नौकायन और हंगरी की 12 साल की ज्यूडिट किस ने तैराकी स्पर्धा में हिस्सा लिया था, उसके बाद से ज़ाज़ा युवा ओलंपियन होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!