लाइव न्यूज़ :

भारत को हराने के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : सिल्वरवुड

By भाषा | Updated: January 26, 2021 22:32 IST

Open in App

गॉल, 26 जनवरी इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि आस्ट्रेलिया में श्रृंखला में मिली जीत ने दिखा दिया है कि भारत को हराना कठिन होगा और आगामी टेस्ट श्रृंखला में ऐसा करने के लिये आस्ट्रेलिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

फिटनेस समस्याओं के कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भी भारत ने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराया । एडीलेड में 36 रन पर सिमटने के बाद भारत ने श्रृंखला में शानदार वापसी की ।

सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से यह तो पता चल गया कि भारत को हराना आसान नहीं होगा । हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है ।’’

इंग्लैंड टीम पांच फरवरी से शुरू हो रही श्रृंखला में चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी ।

कोच ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हम उन्हें हरा सकते हैं लेकिन मुकाबले काफी करीबी होंगे । हमें पता है कि भारतीय टीम शानदार है, खासकर अपनी धरती पर उसे हराना काफी कठिन है । यह रोमांचक चुनौती होगी । हम भी अच्छे फॉर्म में हैं ।’’

इंग्लैंड ने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका को 2 . 0 से हराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!