खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में योगासन को भी शामिल किया गया है : रीजीजू

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:22 IST2021-03-25T16:22:10+5:302021-03-25T16:22:10+5:30

Yogasan has also been included in Khelo India Yuva Khel 2021: Rijiju | खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में योगासन को भी शामिल किया गया है : रीजीजू

खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में योगासन को भी शामिल किया गया है : रीजीजू

नयी दिल्ली, 25 मार्च खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के प्रयास के तहत इसे खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया है।

रीजीजू ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने देश में योगासन के विकास के लिये राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) को भी मान्यता प्रदान की है।

उन्होंने कहा, ‘‘योगासन खेल को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 में शामिल किया गया है। ’’

रीजीजू ने कहा, ‘‘एनवाईएसएफ को सरकार से मान्यता मिलने से वह सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिये वित्तीय सहायता हासिल करने का हकदार बन गया है। ’’

सरकार ने पिछले साल दिसंबर में योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता प्रदान की थी।

योग गुरू बाबा रामदेव की अध्यक्षता में नवंबर 2019 में अंतरराष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ का गठन किया गया था। एचआर नागेंद्र इसके महासचिव बनाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yogasan has also been included in Khelo India Yuva Khel 2021: Rijiju

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे