लाइव न्यूज़ :

यशवीर ने नीरज के अंडर-20 फेड कप के रिकार्ड में सुधार के साथ मनाया एथलेटिक्स की वापसी का जश्न

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:42 IST

Open in App

भोपाल, 25 जनवरी हरियाणा के भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह ने लंबी दूरी के धावकों सुनील दावर (मध्य प्रदेश) और अंकिता (उत्तराखंड) के शानदार प्रदर्शनों को पीछे छोड़ते हुए 18वें फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-20) चैम्पियन के पहले दिन सोमवार को सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरकर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा की वापसी का जश्न मनाया।

कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय के बाद हो रही इस प्रतियोगिता में 19 साल के यशवीर ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में भाला 78.68 मीटर दूर फेंका जो नीरज चोपड़ा के द्वारा 2015 (हैदराबाद) में बनाये गये रिकार्ड 76.91 मीटर से बेहतर है।

उनके पांच वैध प्रयास 75 मीटर दूरी के थे जिसमें दूसरा प्रयास सर्वश्रेष्ठ था।

तिरूपति में नवंबर 2019 में हुई ‘मिलो राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स’ के बाद यह राष्ट्रीय स्तर का पहला आयोजन है जिसमें अठारह साल की अंकिता ने पहला नया कीर्तिमान बनाया।

उन्होंने 5000 मीटर दौड़ को 16 मिनट 37.90 सेकेंड में पूरा कर कोयंबतूर में 2018 में बनाये गये सुमन राठी के रिकार्ड (17 मिनट 02.67 सेकेंड) में सुधार किया। वह लगातार दूसरे साल इस प्रतियोगिता में शीर्ष पर रही।

अंकिता ने 1500 मीटर दौड़ को भी अपने नाम किया। उन्होंने हरियाणा की पूजा को पछाड़ते हुए चार मिनट 27.54 सेकेंड के समय के शीर्ष स्थान हासिल किया।

दक्षिण एशियाई खेलों में 5000 मीटर दौड़ के रजत पदक विजेता दावर ने 1500 मीटर दौड़ को तीन मिनट 48.54 सेकेंड के समय के साथ विजेता बने। उन्होंने हैदराबाद (2015) के शशि भूषण सिंह के तीन मिनट 51.16 सेकेंड के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

पुरूष और महिला फर्राटा में क्रमश: महाराष्ट्र के सौरभ राजेश नेताम (10.51 सेकेंड) और दिल्ली की तरणजीत कौर (11.70 सेकेंड) विजेता बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!