यश वर्धन ने 10 मीटर ऑनलाइन राइफल स्पर्धा में जीत दर्ज की
By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:36 IST2020-12-13T22:36:00+5:302020-12-13T22:36:00+5:30

यश वर्धन ने 10 मीटर ऑनलाइन राइफल स्पर्धा में जीत दर्ज की
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारत के जूनियर एशियाई चैंपियन यश वर्धन ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप (आईओएसएसी) के छठे सत्र में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता को आपने नाम किया।
सत्रह साल के यश ने 251.9 अंक के साथ चैम्पियन बने। वह 0.5 अंक से विश्व रिकार्ड अपने नाम करने से चूक गये।
फाइनल्स में शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईओएससी में यह उनका पहला खिताब है।
ऑस्ट्रिया के ओलंपिक कोटा विजेता मार्टिन स्ट्रेम्पफ्ल ने 250.7 अंक के साथ दूसरे जबकि यूक्रेन के ओलेक्जेंडर हल्किन ने 229.3 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
भारत के पूर्व निशानेबाज शिमोन शरीफ द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 20 देशों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।