लाइव न्यूज़ :

मेलबर्न में पृथकवास में रहने वाली खिलाड़ियों के लिये होगा डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:51 IST

Open in App

मेलबर्न, 24 जनवरी (एपी) महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने मेलबर्न में उन खिलाड़ियों के लिये नये टूर्नामेंट की घोषणा की है जो 14 दिन के पृथकवास में रह रही हैं और जिन्हें आठ फरवरी से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले अभ्यास करने का मौका नहीं मिल पा रहा है।

यह नया टूर्नामेंट तीन से सात फरवरी तक आयोजित किया जायेगा और उन खिलाड़ियों के लिये होगा जो ट्रेनिंग नहीं कर पा रही हैं। आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये तीन चार्टर्ड फ्लाइट में कोविड-19 पॉजिटिव मामले पाये जाने के बाद कुल 72 खिलाड़ी कड़े पृथकवास में हैं।

दो एटीपी पुरूष टूर्नामेंट को 24 घंटे के लिये आगे कर दिया गया है जिससे पहला एक फरवरी से शुरू होगा और एटीपी कप इससे एक दिन बाद शुरू होगा।

डब्ल्यूटीए खिलाड़ी सख्त पृथकवास में हैं जिनमें पूर्व आस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका और एंजलिक कर्बर के साथ 2019 अमेरिकी ओपन विजेता बियांका आंद्रिस्कू शामिल हैं।

आस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले ने रविवार को कहा, ‘‘यह कड़े पृथकवास में रह रहे खिलाड़ियों के लिये काफी चुनौतीपूर्ण समय है और हम डब्ल्यूटीए और एटीपी के साथ मिलकर वह सब कुछ करना चाहते हैं जो हम मदद के लिये कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!