लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीए ने चीन में खेल रोका, चीन सरकार ने किया विरोध

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:49 IST

Open in App

बीजिंग, दो दिसंबर पूर्व ग्रैंडस्लैम युगल चैम्पियन पेंग शुआइ के लापता होने को लेकर चिंताओं के बीच चीन में सभी टूर्नामेंट रोकने के डब्ल्यूटीए के फैसले की चीन ने बृहस्पतिवार को निंदा करते हुए कहा कि खेलों का राजनीतिकरण करने वाली सभी कार्रवाई के वह खिलाफ है ।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) अध्यक्ष और सीईओ स्टीव सिमोन ने कहा कि पेंग की कुशलक्षेम को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण चीन और हांगकांग में किसी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया जायेगा । शुआइ ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था ।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा ,‘‘ हम अपना पक्ष पहले ही रख चुके हैं । खेलों का राजनीतिकरण करने वाले हर कदम के हम खिलाफ हैं ।’’

डब्ल्यूटीए ने आरोप लगाया कि शुआइ को खुलकर बात करने की अनुमति नहीं दी जा रही और उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपने आरोप वापिस ले ।

चीनी टेनिस संघ ने डब्ल्यूटीए के फैसले को एकतरफा बताकर उसका विरोध किया है ।

इसने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों की रक्षा के नाम पर डब्ल्यूटीए का यह एकतरफा फैसला काल्पनिक सूचनाओं के आधार पर लिया गया है ।यह उस खिलाड़ी के भले के लिये भी नहीं है और महिला टेनिस खिलाड़ियों को इससे खेलने के उचित और समान मौके भी नहीं मिल सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!