लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीए फाइनल्स : पौला बाडोसा ने शीर्ष वरीय सबालेंका को हराकर उलटफेर किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:10 IST

Open in App

गुआडालाजारा (मेक्सिको), 12 नवंबर (एपी) पौला बाडोसा ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपने शुरूआती मैच में धीमी शुरूआत के बाद लगातार 10 गेम जीतकर शीर्ष वरीय टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 6-4, 6-0 से हराकर उलटफेर किया।

दुनिया की दूसरी रैंकिंग की खिलाड़ी सबालेंका मैच के शुरू में दबदबा बनाने के बाद 4-2 से बढ़त बनाये थीं। लेकिन इस सत्र में अबुधाबी और मैड्रिड में खिताब जीतने वाली सबालेंका को हार का सामना करना पड़ा।

दुनिया की शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी एश बार्टी ने कोविड-19 यात्रा और पृथकवास संबंधित पांबदियों के चलते टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव नहीं करने का फैसला किया।

स्पेन की बाडोसा अब अगले मैच में मारिया सकारी से भिड़ेंगी जिन्होंने अपनी मजबूत सर्विस का फायदा उठाकर पूर्व फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक पर 6-2 6-4 से जीत दर्ज की।

पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण डब्ल्यूटीए फाइनल्स को रद्द कर दिया गया था। इसमें राउंड रोबिन ग्रुप चरण के बाद सेमीफाइनल खेले जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!