लाइव न्यूज़ :

पहलवान बालियान और दीपक विश्व जूनियर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:55 IST

Open in App

उफा (रूस), 16 अगस्त पहलवान गौरव बालियान (79 किग्रा) और दीपक (97 किग्रा) ने सोमवार को यहां अपने अपने मुकाबले जीतकर जूनियर विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

पिछले साल 74 किग्रा वर्ग ट्रायल में सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए दावा पेश करने वाले बालियान को अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई।

बालियान ने पहले मुकाबले में दो बार चार-चार अंक के साथ ताजिकिस्तान के अबुबाकर शुकुरोव को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया। इस भारतीय पहलवान ने इसके बाद क्वार्टर फाइनल में रूस के अलिक बादतीव को 5-2 से शिकस्त दी।

सेमीफाइनल में बालियान का सामना ईरान के मोहम्मद अशगर नोखोदिलारिमी से होगा जिन्होंने इस साल जून में यासर दोगु में सीनियर खिताब जीता है।

दूसरी तरफ दीपक ने अपने अभियान की शुरुआत बेलारूस के एलियाकसेई के खिलाफ 5-1 की जीत के साथ की और फिर जॉर्जिया के लुका खुतचुआ को 9-4 से हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना अमेरिका के ब्रेक्सटन जेम्स एमोस से होगा जो ग्रीको रोमन छोड़कर फ्रीस्टाइल में आए हैं।

शुभम को हालांकि 57 किग्रा वर्ग में रूस के रमजान बगावुदिनोव के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी।

जयदीप (70 किग्रा) और रोहित (65 किग्रा) ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते लेकिन क्वार्टर फाइनल में रूस के अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों से हार गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!