लाइव न्यूज़ :

रवि दहिया पर पुरस्कारों की बौछार, 4 करोड़ रुपये, आधी कीमत पर जमीन, क्लास वन की नौकरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2021 21:07 IST

Tokyo Olympics: रवि दहिया का गांव नाहरी दिल्ली से 65 किमी दूर है लेकिन वहां अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम मनोहर लाल खट्टर ने दहिया को उनके इस कारनामे पर बधाई दी थी।50% रियायत पर जमीन का एक भूखंड दिया जाएगा।रजत पदक विजेताओं के लिए नामित 4 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।

Tokyo Olympics: हरियाणा सरकार ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पहलवान रवि दहिया पर गुरुवार को इनामों का ढेर लगा दिया। मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कहा कि दहिया को क्लास वन श्रेणी की सरकारी नौकरी के अलावा 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इतना ही नहीं चैंपियन पहलवान को हरियाणा सरकार की नीति के अनुसार प्रदेश में कहीं भी 50 प्रतिशत रियायत पर जमीन का प्लॉट भी मिलेगा। पुरस्कारों की सूची में दहिया के गांव नाहारी में एक इनडोर खेल सुविधा भी शामिल है। इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दहिया को उनके इस कारनामे पर बधाई दी थी।

सीएम खट्टर ने हिंदी में ट्वीट किया, "बेटे रवि दहिया ने न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत का दिल जीत लिया है। रजत पदक जीतने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। शुभकामनाएं।" पहली श्रेणी की नौकरी और हरियाणा में जहां चाहे, 50% रियायत पर जमीन का एक भूखंड दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार की घोषणा के अनुसार उन्हें रजत पदक विजेताओं के लिए नामित 4 करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे। रवि दहिया गुरुवार को ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय पहलवान बने।

शायद इस बार मैं रजत का हकदार ही था, पेरिस में स्वर्ण की कोशिश करूंगा : रवि दहिया

 युवा भारतीय पहलवान रवि दहिया ने गुरुवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में वह शायद रजत पदक जीतने के ही हकदार थे लेकिन वह पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का अपना सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पुरुष वर्ग के 57 किग्रा फाइनल के बाद कहा कि यह रजत पदक उन्हें कभी संतोष नहीं देगा हालांकि उनका प्रदर्शन भारतीय कुश्ती के लिये काफी मायने रखता है। दहिया ने जापान की राजधानी से फोन पर कहा, ‘‘मैं रजत पदक के लिये तोक्यो नहीं आया था। इससे मुझे संतुष्टि नहीं मिलेगी।

शायद इस बार मैं रजत पदक का ही हकदार था क्योंकि युगुएव आज बेहतर पहलवान था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जो चाहता था, वह हासिल नहीं कर पाया। ’’ दहिया ने विश्व चैंपियन युगुएव के रक्षण को तोड़ने के लिये अपनी तरफ से भरसक प्रयास किया लेकिन रूसी पहलवान ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दो बार के मौजूदा एशियाई चैंपियन ने कहा, ‘‘उसकी शैली बहुत अच्छी थी। मैं अपने हिसाब से कुश्ती नहीं लड़ पाया। मेरी समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या कर सकता हूं। उसने बहुत चतुरता से कुश्ती लड़ी।’’

दहिया से जब पूछा गया कि उनका रजत पदक भारतीय कुश्ती के लिये क्या मायने रखता है तो वह उत्साहित हो गये। उन्होंने कहा, ‘‘वो तो ठीक है लेकिन रजत पदक लेकर चुप नहीं बैठ सकता। मुझे अपनी एकाग्रता बनाये रखनी होगी और अपनी तकनीक पर काम करना होगा तथा अगले ओलंपिक खेलों के लिये तैयार रहना होगा।’’

रवि के पिता राकेश ने उन्हें यहां तक पहुंचाने के लिये काफी बलिदान दिये। वह अब भी परिवार को चलाने के लिये पट्टे पर लिये गये खेतों पर काम करते हैं। हरियाणा सरकार ने उनके लिये चार करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है और दहिया ने कहा कि वह केवल पैसे के बारे में नहीं सोच रहे थे और उनका ध्यान केवल ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने पर था। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वह अपने पिता पर खेतों में काम नहीं करने के लिये दबाव नहीं बनाएंगे।

दहिया ने कहा, ‘‘उन्हें काम करने में खुशी मिलती है। यह उन पर निर्भर है कि वह आराम चाहते हैं या नहीं। मैं उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे गांव ने तीन ओलंपियन दिये हैं और वह मूलभूत सुविधाओं का हकदार है। मैं नहीं बता सकता कि पहले क्या चाहिए। गांव को हर चीज की आवश्यकता है। हर चीज महत्वपूर्ण है चाहे वह अच्छे स्कूल हों या खेल सुविधाएं।’’ दहिया का गांव नाहरी दिल्ली से 65 किमी दूर है लेकिन वहां अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। 

टॅग्स :रेसलिंगटोक्यो ओलंपिक 2020जापानहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!