लाइव न्यूज़ :

चाहूंगी कि टीम और अधिक जिम्मेदारी से खेले : हरमनप्रीत

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:24 IST

Open in App

गोल्ड कोस्ट, नौ अक्टूबर भारतीय महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर चाहती हैं कि उनकी खिलाड़ी और अधिक जिम्मेदारी से खेलें क्योंकि टीम सीमित ओवर के प्रारूपों में दबदबा बनाने की कोशिश में जुटी है।

भारत को आस्ट्रेलिया ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर सिर्फ 118 रन का स्कोर बनाया था।

आस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य पांच गेंद रहते हासिल कर लिया।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने 20 रन कम बनाये। विकेट बल्लेबाजी के लिये इतना आसान नहीं था। अगर हमारे पास 20 और रन होते तो नतीजा हमारे पक्ष में हो सकता था। यह अच्छा मैच था। हमने उन्हें आसानी से रन नहीं दिये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अंत तक कोशिश करते रहे लेकिन चाहूंगी कि टीम और अधिक जिम्मेदारी से खेले। ’’

पूजा वस्त्राकर ने अगर 26 गेंद में 37 रन की पारी नहीं खेली होती तो भारतीय टीम का स्कोर 118 रन तक नहीं पहुंचा होता।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘पूजा में प्रतिभा है और जब भी हमें जरूरत होती है वह हमें रन और विकेट दिलाती है। हम उससे यही उम्मीद करते हैं। हम जानते हैं कि आस्ट्रेलिया की टीम अच्छी है। आपको हमेशा उनके खिलाफ अच्छी रणनीति के साथ खेलने की जरूरत होती है। ’’

आस्ट्रेलिया के लिये तहलिया मैकग्रा ने नाबाद 42 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी।

आस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, ‘‘हमने बेहतर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि यह इस श्रृंखला में गेंदबाजी में हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। तहलिया मैकग्रा ने शानदार प्रदर्शन करके जीत में मदद की। पिच पर गेंद अच्छी तरह स्विंग हो रही थी। लेकिन इससे गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है और मैच रोमांचक हो जाता है। ’’

‘प्लेयर आफ द मैच’ मैकग्रा ने दबाव में संयम बनाये रखा, उन्होंने कहा कि परिस्थितियां थोड़ी पेचीदा थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा अहसास है। गेंदबाजों ने पहले हमारे लिये चीजें आसान कीं। गेंद थोड़ी रूक कर आ रही थी, खेलने में मुश्किल हो रही थी लेकिन अंत में हम जीत गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!