लाइव न्यूज़ :

महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट बने पिता, बेटी के जन्म पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

By भाषा | Updated: May 19, 2020 12:13 IST

Open in App

किंगस्टन, 19 मई (एएफपी) जमैका के महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट पहली बार पिता बन गए हैं। उनकी पार्टनर केसी बेनेट ने बेटी को जन्म दिया है। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने सोशल मीडिया पर बोल्ट को बेटी के जन्म के लिए बधाई दी।

होलनेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हमारे महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट और केसी बेनेट को बेटी के जन्म पर बधाई।’’

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस जोड़े की बेटी का जन्म रविवार को हुआ। इसके अलावा अन्य जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। 33 साल के बोल्ट ने मार्च में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि बेनेट बेटी को जन्म देने वाली हैं।

ओलंपिक में आठ स्वर्ण जीतने वाले और 100 तथा 200 मीटर में विश्व रिकॉर्ड धारक बोल्ट ने पुरुष फर्राटा दौड़ में एक दशक तक दबदबा बनाने के बाद 2017 में एथेलेटिक्स से संन्यास ले लिया था। ओलंपिक 2016 में बोल्ट लगातार तीन ओलंपिक में 100 और 200 मीटर का खिताब जीतने वाले एकमात्र पुरुष धावक बने थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!