लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफाईंग : पेपी ने दिलायी अमेरिका को जीत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 10:50 IST

Open in App

ऑस्टिन, आठ अक्टूबर (एपी) अभी दो महीने पहले तक रिकार्डो पेपी को यह पता नहीं था कि वह किस राष्ट्रीय टीम से खेलना चाहते हैं लेकिन उन्होंने मैक्सिको पर अमेरिका को प्राथमिकता दी और जमैका के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाईंग फुटबॉल मैच में दो गोल दागकर स्वयं को साबित भी किया।

अठारह वर्षीय पेपी ने अमेरिका की विश्व कप क्वालीफायर्स में जमैका पर 2-0 से जीत में दोनों गोल किये। इस तरह से वह दो क्वालीफाईंग मैचों में तीन गोल कर चुके हैं और रिपोर्टों के अनुसार यूरोप के कई शीर्ष क्लब उन्हें अनुबंधित करना चाहते हैं।

पेपी अमेरिका में जन्में हैं लेकिन उनके माता पिता मैक्सिको के हैं। उनके पास इन दोनों देशों की तरफ से खेलने का विकल्प था लेकिन उन्होंने आखिर में अमेरिका को चुना। पिछली गर्मियों में गोल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान उनकी दोनों राष्ट्रीय टीमों से बात चल रही थी।

पेपी ने अगस्त में अमेरिका की तरफ से खेलने का फैसला किया। उन्होंने आठ सितंबर को होंडुरास के खिलाफ पदार्पण किया और अमेरिका की तरफ से विश्व कप क्वालीफायर में खेलने वाले दूसरे युवा खिलाड़ी बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!