लाइव न्यूज़ :

सैन साल्वाडोर में खेला जाएगा अमेरिका और अल साल्वाडोर का विश्व कप क्वालीफाईंग मैच

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:43 IST

Open in App

मियामी, 10 अगस्त (एपी) अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाईंग के आखिरी दौर का अपना पहला मैच अल साल्वाडोर के खिलाफ सैन साल्वाडोर में खेलेगा, जहां सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने से प्रतिबंधित किया है।

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा तथा उत्तर एवं मध्य अमेरिका व कैरेबियाई क्षेत्र की संस्था कॉनकाकाफ ने सोमवार को इस क्षेत्र के लिये विश्व कप क्वालीफाईंग मैचों का कार्यक्रम जारी किया।

अमेरिका दो सितंबर को अल साल्वाडोर से भिड़ने के बाद पांच सितंबर को नेविले में कनाडा की मेजबानी करेगा जबकि आठ सितंबर को सैन पेड्रो सुला में होंडुरास के खिलाफ मैच खेलेगा।

इसके बाद अमेरिका सात अक्टूबर को जमैका, 10 अक्टूबर को पनामा और 13 अक्टूबर को कोस्टारिका का सामना करेगा।

कनाडा अंतिम दौर के क्वालीफायर्स के तीन मैच टोरंटो में खेलेगा। वह दो सितंबर को होंडुरास, आठ सितंबर को अल साल्वाडोर और 13 अक्टूबर को पनामा की मेजबानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!