लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफाईंग : ब्राजील जीता, अर्जेंटीना ने खेला ड्रा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 10:01 IST

Open in App

साओ पाउलो, आठ अक्टूबर (एपी) शीर्ष पर काबिज ब्राजील ने फीफा विश्व कप फुटबॉल के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर्स में शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी करके जीत दर्ज की लेकिन अर्जेंटीना को ड्रा खेलने के कारण अंक बांटने के लिये मजबूर होना पड़ा।

ब्राजील ने निलंबित नेमार और चोटिल कासेमीरो के बिना वेनेजुएला पर 3-1 से जीत दर्ज की जबकि अर्जेंटीना ने पराग्वे के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला।

ब्राजील अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर चल रहे वेनेजुएला से 71वें मिनट तक पिछड़ रहा था। काराकास में खेले गये इस मैच में मारक्विन्हो ने ब्राजील को बराबरी दिलायी।

गैब्रियल बारबोसा ने 85वें मिनट में पेनल्टी पर ब्राजील के लिये दूसरा गोल किया जबकि स्थानापन्न एंटनी ने इंजुरी टाइम में तीसरा गोल दागा। वेनेजुएला की तरफ से 11वें मिनट में एरिक रामिरेज ने गोल किया था।

लेकिन लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी के बावजूद अर्जेंटीना गोल करने में नाकाम रहा। पराग्वे के मजबूत रक्षण के सामने अर्जेंटीना की एक नहीं चली। दोनों गोलकीपर अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज और पराग्वे के एंटनी सिल्वा ने बेहतरीन खेल दिखाया।

ब्राजील 27 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि अर्जेंटीना के नौ मैचों में 19 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। इक्वेडोर और उरूग्वे के 10 मैचों में समान 16 अंक हैं।

इक्वेडोर ने अधिक मैच जीते हैं और बोलिविया पर 3-0 की जीत से वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। ये सभी गोल 14वें से 19वें मिनट के बीच किये गये। माइकल एस्ट्राडा ने पहला गोल किया जबकि उसके बाद इन्नर वेलेंसिया ने दो गोल दागे।

इससे पहले उरूग्वे को कोलंबिया ने गोलरहित ड्रा पर रोका था। कोलंबिया 10 टीमों की राउंड रोबिन प्रतियोगिता में 14 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

चोटी की चार टीमें कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगी जबकि पांचवें स्थान की टीम अन्य महासंघ की टीम के साथ प्लेऑफ में खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!