लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर : इंग्लैंड ने पोलैंड से ड्रॉ खेला, इटली, जर्मनी, स्पेन , बेल्जियम जीते

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:36 IST

Open in App

लंदन, नौ सितंबर (एपी) स्टॉपेज टाइम में पोलैंड ने बराबरी का गोल दागकर विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर दौर में इंग्लैंड को बराबरी पर रोक दिया जबकि जर्मनी, इटली, स्पेन और बेल्जियम ने अपने अपने मैच जीत लिये ।

वारसॉ में खेले गए मैच में इंग्लैंड के लिये हैरी केन ने 41वां गोल दागा लेकिन इंजुरी टाइम के दूसरे मिनटमें रॉबर्ट लेवांडोवस्की के पास पर डेमियन जिमांस्की ने बराबरी का गोल कर दिया ।

इसके साथ ही क्वालीफाइंग दौर में इंग्लैंड का पांच मैचों का विजय अभियान थम गया । अब डेनमार्क ही ऐसी टीम है जिसने सारे मैच जीते हैं । इंग्लैंड को हालांकि चार मैच बाकी रहते चार अंक की बढत हासिल है और दोहा में अगले साल होने वाले विश्व कप में जगह बनाने में उसे कोई दिक्कत नहीं आयेगी ।

इटली ने एक अन्य मैच में लिथुआनिया को 5 . 0 से हराया । अब उसका अपराजेय अभियान 37 मैचों का हो गया है । वहीं बेल्जियम ने बेलारूस को 1 . 0 से हराकर ग्रुप में नौ अंक की बढत ले ली ।

स्पेन को ग्रुप बी में स्वीडन पर चार अंक की बढत हासिल है ।स्वीडन को यूनान ने 2 . 1 से हराया जबकि स्पेन ने कोसोवो को 2 . 0 से मात दी ।

जर्मनी ने आइसलैंड को 4 . 0 से हराया और अब उसे आर्मेनिया पर चार अंक की बढत हासिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!