लाइव न्यूज़ :

World Cup Archery: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की जोड़ी ने फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2022 16:28 IST

World Cup Archery: फ्रांसीसी टीम ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा भारतीय टीम एक समय 113-116 से तीन अंक से पिछड़ रही थी। भारतीयों ने इसके बाद शानदार वापसी की और तीसरा सेट 60-58 के अंतर से जीतकर कुल स्कोर को 173-174 कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत हालांकि ‘कंपाउंड’ में दूसरा पदक नहीं जीत पाया।सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया था।तरुणदीप राय और ऋद्धि फोर की ‘रिकर्व’ मिश्रित युगल जोड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेगी।

World Cup Archery: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी की भारतीय पुरुष ‘कंपाउंड’ तीरंदाजी टीम ने विश्व कप के पहले चरण के रोमांचक फाइनल में शनिवार को यहां फ्रांस को एक अंक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत हालांकि ‘कंपाउंड’ में दूसरा पदक नहीं जीत पाया।

 

वर्मा और मुस्कान किरार की मिश्रित युगल जोड़ी कांस्य पदक के ‘प्लेऑफ’ में क्रोएशिया से 156-157 से हार गयी। ‘कंपाउंड’ टीम स्पर्धा के पुरुष फाइनल में भारतीय टीम पहले सेट में अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वियों जीन फिलिप बौल्च, क्वेंटिन बरार और एड्रियन गोंटियर से 56-57 से पिछड़ गयी।

फ्रांसीसी टीम ने इसके बाद भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा भारतीय टीम एक समय 113-116 से तीन अंक से पिछड़ रही थी। भारतीयों ने इसके बाद शानदार वापसी की और तीसरा सेट 60-58 के अंतर से जीतकर कुल स्कोर को 173-174 कर दिया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा चौथे सेट में 59 का स्कोर बनाया जबकि फ्रांसीसी टीम दबाव में 57 अंक ही बना पायी। इस तरह से भारत ने एक अंक की बढ़त हासिल करके सोने का तमगा जीता। तरुणदीप राय और ऋद्धि फोर की ‘रिकर्व’ मिश्रित युगल जोड़ी रविवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेगी। उन्होंने सेमीफाइनल में स्पेन को 5-3 से हराया था।

टॅग्स :तीरंदाजीदिल्लीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!