लाइव न्यूज़ :

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने कहा, इसके लिये सचमुच कड़ी मेहनत की

By भाषा | Updated: December 19, 2021 22:21 IST

Open in App

हुएलवा (स्पेन), 19 दिसंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने रविवार को यहां खिताब से चूकने के बाद कहा कि विश्व चैम्पियनशिप का रजत पदक वर्षों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

पुरूष एकल फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यूऊ से 15-21 20-22 से हारने से पहले ही उनके रजत पदक ने उन्हें इस टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला भारतीय बना दिया।

अठाईस वर्षीय ने कहा, ‘‘पिछले कुछ टूर्नामेंट में मैं काफी अच्छा खेला और कुछ टूर्नामेंट में इस साल मैं अच्छा नहीं खेल पाया लेकिन फिर विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचना, मैंने इसके लिये वास्तव में कड़ी मेहनत की है और मैं आज यहां खड़ा होकर सचमुच बहुत खुश हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह कड़ी मेहनत करना जारी रखने की कोशिश करूंगा। यह एक प्रक्रिया है और अगले साल अन्य कई टूर्नामेंट हैं जैसे राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, विश्व चैम्पियनशिप तो इसलिये अगला साल काफी बड़ा होगा। इसलिये मैं सकारात्मक बने रहने की कोशिश करूंगा। ’’

श्रीकांत इस समय विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार हफ्ता रहा। आज भी दोनों गेम में मेरे पास मौका था। मैंने पहले में अच्छी बढ़त बनायी हुई थी और दूसरे गेम में 18-16 से आगे था। लेकिन आज मैं मैच खत्म नहीं कर पाया। लोह सचमुच अच्छा खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!