लाइव न्यूज़ :

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : शिव थापा, दीपक और आकाश जीते

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:40 IST

Open in App

बेलग्रेड, 26 अक्टूबर अनुभवी शिव थापा (63.5 किग्रा) ने एकतरफा जीत के साथ एआईबीए विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहे दीपक बोहरिया (51 किग्रा)ने मंगलवार को यहां अपने शुरुआती मुकाबले में आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव ने एकतरफा मुकाबले में कीनिया के विक्टर नियाडेरा के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। इस भारतीय ने मुकाबले के दौरान अपने छोटे कद को बाधा नहीं बनने दिया और नियाडेरा पर दमदार जवाबी हमले किये।

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक ने भी किर्गिस्तान के अजात उसेनालीव के खिलाफ राउंड आफ 16 मुकाबले में 5-0 की जीत के दौरान विरोधी मुक्केबाज का कोई मौका नहीं दिया।

इस टूर्नामेंट में 2015 में कांस्य पदक जीतने वाले शिव अंतिम 32 दौर में सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन से भिड़ेंगे। यह मैच 30 अक्टूबर से खेला जायेगा।

दीपक की राह हालांकि आसान नहीं होगी। उन्हें एक नवंबर को कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव से भिड़ना है जो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं।

इससे पहले सोमवार रात को पदार्पण कर रहे आकाश सांगवान (67 किग्रा) ने तुर्की के फुरकान एडम पर 5-0 की आसान जीत से दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सांगवान का अगला मुकाबला जर्मनी के डेनियल क्रोटर से होगा जिन्हें पहले दौर में बाइ मिली है। कल रात खेले गये मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज ने शुरू से एडम पर दबदबा बनाकर एकतरफा जीत हासिल की।

पदार्पण कर रहे एक अन्य खिलाड़ी रोहित मोर (57 किग्रा) ने इक्वाडोर के जीन कैसेडो को 5-0 से हराया था। उनका अगला मुकाबला बोस्निया हर्जेगोविना के एलन राहिमिच से होगा।

एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा) और सचिन कुमार (80 किग्रा) को पहले दौर में बाइ मिली है।

सचिन 30 अक्टूबर को दूसरे दौर में अमेरिका के रॉबी गोंजालेज जबकि संजीत 29 अक्टूबर को रूस के आंद्रे स्तोस्की से भिड़ेंगे।

इस चैंपियनशिप में 100 देशों के 600 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। कुछ भार वर्गों में मुक्केबाजों को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिये कम से कम तीन मुकाबले जीतने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!