लाइव न्यूज़ :

विश्व ब्लिट्ज टूर्नामेंट : वैशाली दूसरे, हम्पी संयुक्त तीसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 11:39 IST

Open in App

वारसॉ (पोलैंड), 30 दिसंबर बीस वर्ष की भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में नौ दौर के बाद दूसरे स्थान पर हैं जबकि कोनेरू हम्पी संयुक्त तीसरे स्थान पर है ।

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा की बहन वैशाली ने उक्रेन की मारिया एम और रूस की वालेंटिना गुनिना को ब्लिट्ज चैम्पियनशिप के पहले दिन हराया ।

नौ दौर के बाद कजाखस्तान की बीबीसारा असायुबायेवा आठ अंक लेकर शीर्ष पर है । अब वैशाली का सामना उसी से होगा ।

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी हम्पी और रूस की अलेक्जेंद्रा कोस्तेनियुक तीसरे स्थान पर है । हम्पी ने नौवें दौर में अलेक्जेंद्रा गोरियाश्किना को हराया और अब उसका सामना कोस्तेनियुक से होगा ।

रैपिड वर्ग में हम्पी 7 . 5 अंक लेकर छठे स्थान पर थी । भारत की वंतिका अग्रवाल 32वें और पद्मिनी राउत 57वें स्थान पर हैं ।

ओपन वर्ग में गत चैम्पियन मैग्नस कालर्सन को पहले दिन पराजय झेलनी पड़ी । वह शीर्ष पर काबिज लेवोन आरोनियन से डेढ अंक पीछे हैं । भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगायसी ने उन्हें 12वें दौर में ड्रॉ पर रोका । अर्जुन 12वें स्थान पर है जबकि डी गुकेश 81वें स्थान पर हैं । विदित गुजराती 27वें स्थान पर हैं जिन्होंने निहाल सरीन से ड्रॉ खेला । पी हरिकृष्णा 48वें स्थान पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!