लाइव न्यूज़ :

विश्व एथलेटिक्स ने रूस के 23 खिलाड़ियों को तटस्थ एथलीट के रूप प्रतिस्पर्धा करने की मंजूरीदी

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:40 IST

Open in App

मोनाको, 22 मई (एपी) विश्व एथलेटिक्स ने रूस के ट्रैक एवं फील्ड के 23 एथलीटों को तोक्यो ओलंपिक से पहले तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने के लिए योग्य करार दिया।

डोपिंग मामले में राष्ट्रीय महासंघ के निलंबन के कारण रूस के इन खिलाड़ियों को ‘अधिकृत तटस्थ एथलीट’ का दर्जा हासिल करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर आवेदन करना होगा। इसके लिए उनके डोपिंग-परीक्षण रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।

ऊंची कूद के खिलाड़ी मिखाइल अकिमेंको और पैदल चाल एथलीट वासिली मिजिनोव उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल है जिनका नाम इस खेल का संचालन करने वाली वैश्विक संस्था से जारी सूची में है। ये दोनों 2019 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं।

इस साल अब तक रूस के कुल 27 एथलीटों को तटस्थ के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए योग्य घोषित किया गया है।

इस सूची में ऊंची कूद में तीन बार की विश्व चैम्पियन मारिया लासित्सकेने और पॉल वॉल्ट की विश्व चैम्पियन अंझेलिका सिदोरोवा भी शामिल हैं।

रूस के ट्रैक महासंघ (रूसएएफ) को डोपिंग मामले में 2015 में निलंबित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!