विश्व तीरंदाजी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में होगा भारतीय तीरंदाजी संघ के भाग्य का फैसला

By भाषा | Updated: June 13, 2019 21:36 IST2019-06-13T21:36:35+5:302019-06-13T21:36:35+5:30

World Archery executive board to decide on AAI's fate | विश्व तीरंदाजी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में होगा भारतीय तीरंदाजी संघ के भाग्य का फैसला

विश्व तीरंदाजी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में होगा भारतीय तीरंदाजी संघ के भाग्य का फैसला

कोलकाता, 13 जून। भारतीय तीरंदाजों ने भले ही लंबे समय बाद मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन राष्ट्रीय महासंघ के साथ सब कुछ ठीक नहीं है जिसे शुक्रवार को नीदरलैंड में वैश्विक संस्था के कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान निलंबित किया जा सकता है।

अध्यक्ष उगुर एर्देनर की अगुआई वाला विश्व तीरंदाजी का 15 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड एएआई की दो समानांतर चुनी गई इकाइयों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के बाद मतदान करेगा कि भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) को निलंबित किया जाए या नहीं। विश्व तीरंदाजी का कार्यकारी बोर्ड विश्व चैंपियनशिप के इतर शुक्रवार को नीदरलैंड के डेन बोश में बैठक करेगा।

विश्व तीरंदाजी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘विश्व तीरंदाजी दोनों बैठों की रिपोर्ट का आकलन करेगा और फिर कार्यकारी बोर्ड अगले कदम पर फैसला करेगा। अगर माना जाए कि प्रक्रिया आगे बढ़ती है तो फिर ऐसा लगता है कि निलंबन होगा।’’ एएआई के रविवार को नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में एक की समय अलग अलग हुए चुनावों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीवीपी राव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

शुक्रवार की बैठक के बारे में पूछने पर मुंडा ने कहा, ‘‘मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। हमने उचित चुनाव प्रक्रिया अपनाई और मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है।’’ राव ने कहा, ‘‘हमने चुनाव से संबंधित दस्तावेज सौंप दिए हैं और मैं सिर्फ इतनी उम्मीद कर सकता हूं कि भारत को निलंबित नहीं किया जाए। मुझे सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है।’’ 

Web Title: World Archery executive board to decide on AAI's fate

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे