लाइव न्यूज़ :

खामियों पर काम कर रहा हूं, विदेशों में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की उम्मीद : श्रीशंकर

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:50 IST

Open in App

मुंबई, 22 मई ओलंपिक की तैयारियों में लगे लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने शनिवार को कहा कि वह फेडरेशन कप के दौरान पायी गयी खामियों को दूर करने पर काम कर रहे हैं और उन्हें भारतीयों पर वर्तमान में लगाये गये यात्रा प्रतिबंधों के हटने के बाद विदेशों में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की उम्मीद है।

केरल के इस 22 वर्षीय एथलीट ने मार्च में पटियाला में फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 8.26 मीटर की छलांग लगाकर स्वयं के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़कर तोक्यो खेलों के लिये क्वालीफाई किया।

श्रीशंकर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''फेडरेशन कप के तुरंत बाद मैंने अपनी सभी खामियों पर इस संदर्भ में गौर किया कि मैं तकनीकी तौर पर किन चीजों में पीछे हूं। हमने इन सभी का आकलन किया और हम अब इस पर काम कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''सब कुछ सही चल रहा है। केवल एक ही चिंता है कि भारतीय खिलाड़ियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाये गये हैं जिससे हम विदेशों में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं पा रहे हैं। यह बहुत बड़ी चुनौती है और मुझे इसका सामना करना होगा और इससे पार पाना होगा। ''

श्रीशंकर ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों में ढिलायी दिये जाने के बाद वह एशियाई सर्किट में कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर ध्यान दे रहे हैं।

इस युवा एथलीट ने कहा, ''मैं यूरोप में खेलने को लेकर आशावादी हूं लेकिन यदि ऐसा संभव नहीं हो पाता है तो एशियाई सर्किट में भी कुछ प्रतियोगिताएं होनी है। मैं ओलंपिक से पहले इनमें भाग लेना चाहता हूं। ''

श्रीशंकर अभी अपने पिता के साथ केरल के पलक्कड में अभ्यास कर रहे हैं और उन्हें ओलंपिक से पहले तीन—चार प्रतियोगिताओं में भाग लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ''मुझे ओलंपिक से पहले कम से कम तीन चार प्रतियोगिताओं में भाग लेने की उम्मीद है, ताकि मैं तोक्यो में लंबी छलांग लगाने के लिये पूरी तरह से तैयार रहूं।''

श्रीशंकर ने कहा कि यदि वह एशियाई या यूरोपीय प्रतियोगिताओ में भाग नहीं ले पाते हैं तो घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, ''मैं निश्चित तौर पर इंडियन ग्रां प्री —4 और राष्ट्रीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता (जून में)​ हिस्सा लूंगा। यदि मैं घरेलू स्तर पर भी प्रतियोगिताओं में भाग लेता हूं तो इससे भी काफी मदद मिलेगी। हमारे यहां आठ मीटर की छलांग लगाने वाला एथलीट है। दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो 7.90 मीटर छलांग लगा देते हैं इसलिए मेरे लिये प्रतिस्पर्धी माहौल रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!