लाइव न्यूज़ :

टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा: लाथम

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:53 IST

Open in App

साउथम्पटन, 18 जून न्यूजीलैंड के उप कप्तान टॉम लाथम ने शुक्रवार को कहा कि बारिश के कारण भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के शुरूआती दिन का खेल रद्द होने से उनकी टीम चयन में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा, हालांकि टीम के पास कुछ और योजनायें भी हैं।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का पहले दिन का खेल शुक्रवार को यहां बारिश के कारण टॉस हुए बिना ही रद्द करना पड़ा। इस मैच के लिये एक अतिरिक्त दिन रखा गया था जिससे अब शनिवार को पहले दिन का खेल शुरू होगा।

लाथम से जब पूछा गया कि पहले दिन का खेल रद्द होने से टीम चयन में क्या बदलाव होगा तो उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘शायद, अंतिम एकादश के चयन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से एक अतिरिक्त दिन से हमें अब भी पूरे पांच दिन खेलने को मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह इंतजार करने और देखने की बात है कि जो भी परिस्थितियां मिलेंगी, उसी के अनुरूप ढलना होगा और जब भी बुलाया जाये, हमें तैयार रहना पड़ेगा। ’’

लाथम ने कहा, ‘‘हमने अभी तक अंतिम एकादश की पुष्टि नहीं की है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हमें विकेट देखने का समय कब मिलता है। मुझे पूरा भरोसा है कि केन (विलियमसन) और (गैरी) स्टेड के पास कुछ योजनायें होंगी। हमें कवर उठने का इंतजार करना होगा ताकि हमें खेलने का मौका मिले। ’’

न्यूजीलैंड ने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की, लेकिन भारत ने गुरूवार को फाइनल के लिये अंतिम एकादश चुन ली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से दोनों टीमें टॉस से पहले बदलाव कर सकती हैं, इसलिये दोनों एक समान स्थिति में हैं। भारत ने अपनी अंतिम एकादश चुन ली है, निश्चित रूप से टॉस से पहले इसमें बदलाव हो सकता है, इसलिये हमें इंतजार करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!