लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी टीम तोक्यो के समय के मुताबिक अभ्यास कर रही: नमिता टोप्पो

By भाषा | Updated: June 4, 2021 13:14 IST

Open in App

बेंगलुरू, चार जून महिला हॉकी टीम की मध्यपंक्ति की अनुभवी खिलाड़ी नमिता टोप्पो ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी तोक्यो के समय को ध्यान में रख कर ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं।

तोक्यो खेलों के शुरू होने में 50 दिनों से भी कम समय बचा है ऐसे में भारतीय महिला ओलंपिक कोर संभावित समूह के सदस्यों में काफी उत्साह है। टीम फिलहाल यहां साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में जैव-सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में अभ्यास कर रही है।

टोप्पो ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फिटनेस पर ध्यान देना सबसे अहमियत वाली चीज है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तोक्यो में मौसम काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है और हमारे अभ्यास सत्रों की योजना इस तरह से बनाई गई है कि हमारी जैविक घड़ी उस समय के मुताबिक है जैसा तोक्यो में मैच खेलते समय होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस मैच के लिए जरूरी लय हासिल करने के लिए बहुत सारे आंतरिक मुकाबले भी खेल रहे हैं। खेल शुरू होने में 50 दिनों से भी कम समय बचा है और टीम में बहुत उत्साह है। हम किसी बाहरी चीज (कारक) से अपने उत्साह को प्रभावित नहीं होने दे रहे हैं।’’

भारतीय टीम के लिए 160 से अधिक मैच खेल चुकी टोप्पो रियो खेलों (2016) में 36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम की सदस्य थी।

तोक्यो 2020 के लिए टीम के 16 खिलाड़ियों का अभी चयन होना बाकी है और टोप्पो से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और कई युवा खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा,‘‘पिछले तीन वर्षों में, युवा खिलाड़ियों के एक बहुत ही प्रतिभाशाली समूह ने सीनियर कोर ग्रुप में जगह बनाई है, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय दौरों में टीम के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, और उन्हें एशियाई सहित बड़े टूर्नामेंटों खेलने का अनुभव भी प्राप्त हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लिए यह नहीं कहा जा सकता कि टीम में उसकी जगह पक्की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!