लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी कोर ग्रुप बेंगलुरू के साइ में ट्रेनिंग शुरू करेगा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल भारतीय महिला हॉकी कोर ग्रुप 10 दिन के ब्रेक के बाद रविवार को बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में तोक्यो ओलंपिक खेलों की तैयारियां फिर शुरू करेगा।

पच्चीस सदस्यीय ओलंपिक कोर ग्रुप ट्रेनिंग शुरू करने से पहले अनिवार्य पृथकवास से गुजरेगा।

जनवरी में टीम ने अर्जेंटीना का दौरा किया था, जहां उसने घरेलू टीम की जूनियर, बी टीम और सीनियर टीम (विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान) के खिलाफ सात मैच खेले थे। यह टीम का 12 महीनों में पहला दौरा था।

फरवरी में टीम जर्मनी के दुसेलदोर्फ गयी थी, जहां उसने मेजबानों की सीनियर टीम के खिलाफ चार मैच खेले थे।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘इन मैचों का मिलना हमारे लिये काफी अहम था ताकि हम अभी किस स्तर पर हैं, इसका आकलन कर सकें और ओलंपिक से पहले कुछ विशेष क्षेत्रों में सुधार के लिये क्या जरूरी है, यह पता कर सकें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी शिविर में भी, हम इन्हीं क्षेत्रों पर ध्यान लगायेंगे और साथ ही अपनी फिटनेस को प्राथमिकता में रखेंगे। ’’

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने कोविड-19 मामलों के बढ़ने के बाद पूरे देश में अपने विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में नौ अप्रैल को तीन हफ्ते की गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की थी लेकिन कहा था कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी अपने शिविरों में ट्रेनिंग जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!