लाइव न्यूज़ :

महिला एशिया कप 2022 मुंबई और पुणे में, भुवनेश्वर , अहमदाबाद में नहीं

By भाषा | Updated: July 6, 2021 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई अगले साल भारत में होने वाले महिला एशिया कप के मैच मुंबई और पुणे में होंगे चूंकि एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने कोरोना महामारी के बीच यात्रा न्यूनतम रखने की कवायद में भुवनेश्वर और अहमदाबाद में मैच नहीं कराने का फैसला लिया है ।

अंधेरी खेल परिसर में ‘मुंबई फुटबॉल एरेना’ और पुणे के बालेवाड़ी में शिव छत्रपति खेल परिसर नये आयोजन स्थल होंगे ।

एएफसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ कोरोना महामारी से पैदा हुई चुनौतियों को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ यह टीमों और अधिकारियों के लिये यात्रा कम से कम रखने की कोशिश में किया गया है । इसके साथ ही यह सुनिश्चित भी करना है कि सभी जैविक सुरक्षित माहौल में रहें ।’’

एएफसी ने कहा ,‘‘ नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम को तीन में से एक स्टेडियम के रूप में चुना गया है जहां एएफसी महिला एशियाई कप 2022 के मैच होंगे । टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी 2022 के बीच खेला जायेगा ।’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष और स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन प्रफुल्ल पटेल ने कहा ,‘‘ हालात के अनुसार हमें ढलना पड़ेगा । बायो बबल इस समय की जरूरत है । इसी वजह से हमने मुंबई, नवी मुंबई और पुणे को चुना जो आसपास ही हैं ।’’

उन्होंने ओडिशा और गुजरात सरकार को भी धन्यवाद दिया जहां पहले यह टूर्नामेंट होना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!