उप्र के मुजफ्फरनगर में महिला मृत मिली
By भाषा | Updated: October 7, 2021 13:22 IST2021-10-07T13:22:54+5:302021-10-07T13:22:54+5:30

उप्र के मुजफ्फरनगर में महिला मृत मिली
मुजफ्फरनगर (उप्र), सात अक्टूबर मुजफ्फरनगर के एक गांव में 22 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत मिली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शेरपुर नागला गांव में हुई, जो पुरकाजी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि आंचल का शव बुधवार शाम छत से लटकता हुआ मिला। उसके मायकेवालों का आरोप है कि उसके पति और ससुरालवालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि महिला के पति कपिल, उसकी मां और बहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आंचल और कपिल की 14 मई, 2020 को शादी हुई थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।