वॉल्फस्बर्ग का खिलाड़ी विलियम कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:32 IST2020-12-15T17:32:51+5:302020-12-15T17:32:51+5:30

Wolfsburg player William Corona infected with virus | वॉल्फस्बर्ग का खिलाड़ी विलियम कोरोना वायरस से संक्रमित

वॉल्फस्बर्ग का खिलाड़ी विलियम कोरोना वायरस से संक्रमित

वॉल्फस्बर्ग, 15 दिसंबर (एपी) जर्मनी के फुटबॉल क्लब वॉल्फस्बर्ग ने कहा कि राइट बैक विलियम को कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाया गया है और वह बुधवार को बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।

वॉल्फस्बर्ग ने कहा कि ब्राजील के 25 वर्षीय खिलाड़ी में रविवार से ही लक्षण दिख रहे थे और उन्होंने क्लब से परीक्षण करवाने के लिये कहा। वह अभी घर पर पृथकवास पर है और शनिवार को स्टुटगार्ट के खिलाफ मैच तथा अगले सप्ताह जर्मन कप के मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

वॉल्फस्बर्ग ने कहा कि विलियम का लक्षण दिखने के बाद क्लब के किसी भी सदस्य या खिलाड़ी के साथ करीबी संपर्क नहीं रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wolfsburg player William Corona infected with virus

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे