लाइव न्यूज़ :

दो महीने से फुटबॉल नहीं होने से कोच के लिए टीम चुनना मुश्किल होगा: अनिरूद्ध थापा

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई भारतीय मिडफील्डर अनिरूद्ध थापा ने मंगलवार को कहा कि मुख्य कोच इगोर स्टिमक को कतर में आगामी विश्व कप क्वालीफायर के लिए टीम का चयन करने में मुश्किल होगी क्योंकि पिछले दो महीने में काफी कम फुटबॉल खेला गया है।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो महीने में सिर्फ दो मैच संभव हो गए हैं जो ओमान और कतर के खिलाफ क्रमश: 25 और 29 जून को खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच थे।

थापा ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कोच के लिए टीम चुनना काफी मुश्किल होगा। हम लगभग दो महीने से नहीं खेले हैं और हमारे (खिलाड़ियों) लिए भी चीजें मुश्किल होंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह (लंबे समय से नहीं खेलना) हमारे दिमाग में हो सकता है, चोट को लेकर चिंता, किसी स्थिति पर आप कैसे प्रतिक्रिया दोगे, इन सभी चीजों पर ध्यान देना होगा।’’ खिलाड़ी अभी राष्ट्रीय राजधानी के एक होटल में पृथकवास से गुजर रहे हैं और उनके बुधवार को कतर के लिए रवाना होने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को कोविड-19 के आरटी-पीसीआर परीक्षण के नतीजों का इंतजार है।

कतर में टीम जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहकर ट्रेनिंग करेगी और मेजबान टीम के खिलाफ अपना पहला मैच तीन जून को खेलेगी। भारतीय टीम को इसके बाद सात जून को बांग्लादेश जबकि 15 जून को अफगानिस्तान से भिड़ना है।

भारत ग्रुप ई की अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रहा है और 2022 विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है लेकिन टीम के पास 2023 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।

थापा ने कहा कि भाग्य से खिलाड़ी फिट और अच्छी लय में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!