मेस्सी के गोल से बार्सीलोना ने हार का सिलसिला तोड़ा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 12:25 IST2020-12-14T12:25:00+5:302020-12-14T12:25:00+5:30

With Messi's goal, Barcelona broke the chain of defeat | मेस्सी के गोल से बार्सीलोना ने हार का सिलसिला तोड़ा

मेस्सी के गोल से बार्सीलोना ने हार का सिलसिला तोड़ा

बार्सीलोना, 14 दिसंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सीलोना ने स्पेनिश लीग फुटबॉल में लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए लेवांटे को 1 . 0 से हराया ।

मेस्सी ने बायें पैर से 76वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा । इससे पहले बार्सीलोना को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा । पहले उसे कैडिज ने हराया और फिर युवेंटस ने चैम्पियंस लीग में 3 . 0 से मात दी ।

बार्सीलोना के कोच रोनाल्ड कोमैन ने कहा ,‘‘टीमें मेस्सी पर ही फोकस करती है और उसे घेरने के लिये कई खिलाड़ी लगा दिये जाते हैं लेकिन आज उसने अपना दम दिखा दिया ।’’

बार्सीलोना अब नौ अंक लेकर आठवें स्थान पर है । रीयाल सोशिदाद ने ऐबार से ड्रा खेला लेकिन वह शीर्ष पर है । एटलेटिको मैड्रिड तीसरे और विलारीयाल चौथे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: With Messi's goal, Barcelona broke the chain of defeat

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे