लाइव न्यूज़ :

तार गोला फेंक के विश्व रिकार्डधारक यूरी सेडिक का निधन

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:35 IST

Open in App

मास्को, 14 सितंबर (एपी) तार गोला फेंक (हैमर थ्रो) में दो बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकार्डधारक यूरी सेडिक का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। रूसी ट्रैक एवं फील्ड महासंघ ने यह जानकारी दी।

विश्व एथलेटिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बांस कूद (पोल वॉल्ट) के दिग्गज सर्गेई बुबका ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘यूरी सेडिक के निधन से बेहद दुखी हूं। मेरे लिये यूरी एक दोस्त और मार्गदर्शक था।’’

सेडिक ने 1976 और 1980 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। सोवियत संघ के बहिष्कार के कारण उन्होंने लास एंजिलिस ओलंपिक 1984 में हिस्सा नहीं लिया। सेडिक ने सियोल ओलंपिक 1988 में रजत पदक और 1991 में विश्व खिताब जीता था।

सेडिक ने 1986 में जर्मनी के स्टुटगार्ट में यूरोपीय चैंपियनशिप में 84.74 मीटर गोला फेंककर विश्व रिकार्ड बनाया था जो आज भी कायम है। तोक्यो ओलंपिक में हैमर थ्रो के फाइनल में जगह बनाने वाले सभी 12 एथलीटों का जन्म सेडिक के रिकार्ड बनाने के बाद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!