लाइव न्यूज़ :

मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत मनोबल बढ़ाने वाली : नदीम

By भाषा | Updated: November 4, 2020 12:50 IST

Open in App

शारजाह, चार नवंबर सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शाहबाज नदीम ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्लेऑफ की सीट दांव पर लगे होने के बावजूद उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ करो या मरो वाले मैच को अन्य मैच की तरह लिया जिससे उन्हें 10 विकेट से जीत दर्ज करने में मदद मिली।

नदीम ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पर थोड़ा दबाव था क्योंकि यह हमारे लिये बेहद महत्वपूर्ण मैच था। लेकिन हमने अपने पिछले कुछ मैच जीते थे और हमारी टीम अच्छी लय में थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमने इसे एक अन्य मैच की तरह लिया और हर किसी ने अपनी भूमिका निभायी जिससे हमारे लिये जीत आसान हो गयी। जब आप एक मजबूत टीम को हराते हो तो अच्छा लगता है। इससे हमारी टीम का मनोबल बढ़ेगा। ’’

सनराइजर्स ने लगातार तीन मैच जीते और वह लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहा। वह शुक्रवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना करेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!