लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड पर मिली जीत डब्ल्यूटीसी फाइनल में मायने नहीं रखती : बोल्ट

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:48 IST

Open in App

साउथम्पटन, 15 जून न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का मानना है कि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में इंग्लैंड पर मिली जीत मायने नहीं रखेगी ।

न्यूजीलैंड की टीम 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये मंगलवार को यहां पहुंच गई । इससे पहले उसने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला 1 . 0 से जीती ।

दूसरे टेस्ट में छह विकेट लेने वाले बोल्ट ने कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि यह बहुत मायने रखता है । अच्छी तैयारी हर किसी के लिये अच्छी होती है ।’’

बोल्ट पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इस सप्ताह खेलने का बेताबी से इंतजार है । उम्मीद है कि हम लय कायम रख सकेंगे ।’’

न्यूजीलैंड के लिये 73 टेस्ट खेल चुके बोल्ट ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण सभी खिलाड़ी एक दूसरे को जानते हैं तो थोड़ी बहुत छींटाकशी देखने को मिलेगी ।

बोल्ट आईपीएल में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ आईपीएल खिलाड़ियों को हम जानते हैं । मैने अभी तक मुंबई इंडियंस के किसी खिलाड़ी को नहीं देखा लेकिन मुझे यकीन है कि कुछ हंसी मजाक और छींटाकशी होगी । सामाजिक दूरी का पालन किया जायेगा क्योंकि यह हालात अलग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!