लाइव न्यूज़ :

रिमझिम फुहारों के बीच विम्बलडन की वापसी, जोकोविच पहला मैच जीते

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:57 IST

Open in App

विम्बलडन , 28 जून (एपी) कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रद्द हुए विम्बलडन की सोमवार को आल इंग्लैंड क्लब पर वापसी हुई लेकिन पहले दिन के मैच बारिश के कारण बाधित रहे हालांकि नोवाक जोकोविच ने पहले दौर में जीत दर्ज की ।

पहले दिन खेल साढे चार घंटे विलंब से शुरू हुआ और एक दर्जन से अधिक मैच स्थगित करने पड़े । रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 20वें ग्रैंडस्लैम खिताब और छठे विम्बलडन से एक खिताब दूर जोकोविच ने 19 वर्ष के वाइल्ड कार्डधार जैक ड्रेपर को 4 . 6, 6 . 1, 6 . 2, 6 . 2 से हराया ।

जोकोविच ने इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन जीता है ।फ्रेंच ओपन फाइनल में दो सेट गंवाने के बाद उन्होंने स्टेफानोस सिटसिपास को हराया था ।

तीसरी रैंकिंग वाले सिटसिपास पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गए जिन्हें 57वीं रैंकिंग वाले अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने 6 . 4, 6 . 4, 6 . 3 से मात दी ।

महिला वर्ग में पहले दिन खत्म हुए मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने क्वालीफायर मोनिका निकुलेस्कू को 6 . 1, 6 . 4 से हराया । वर्ष 2017 की चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा , 23वीं रैकिंग वाली मेडिसन की और 32वीं रैंकिंग वाली एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा भी अगले दौर में पहुंच गई।

पांच बार की चैम्पियन वीनस विलियम्स, फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची मारिया सक्कारी, डेनिस शापोवालोव और एलेक्स डि मिनाउर के मैच स्थगित करने पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!