लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेंगे विलियमसन : मुख्य कोच स्टीड

By भाषा | Updated: June 15, 2021 11:23 IST

Open in App

साउथम्पटन, 15 जून न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने भारत के खिलाफ 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की और चोट से उबरे केन विलियमसन टीम की कप्तानी करेंगे ।

विलियमसन कोहनी की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे । टॉम लाथम ने उनकी जगह कप्तानी की थी और न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट आठ विकेट से जीतकर श्रृंखला अपने नाम की ।

कमर की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहे बी जे वाटलिंग भी टीम में हैं ।

स्टीड ने 18 जून से शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये टीम के यहां पहुंचने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ केन और बीजे को एक सप्ताह के आराम से फायदा मिला है और हमें उम्मीद है कि फाइनल के लिये वे फिट और उपलब्ध होंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व चैम्पियनशिप फाइनल खेलना खास मौका है और मुझे पता है कि ये खेलने को बेताब होंगे ।’’

स्टीड ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के बावजूद भारत का सामना करना कठिन चुनौती होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय टीम विश्व स्तरीय है और उसके पास कई मैच विनर है । हम किसी मुगालते में नहीं है क्योंकि उनके हराना काफी कठिन होगा ।’’

न्यूजीलैंड ने 32 वर्ष के ऐजाज पटेल के रूप में एक स्पिनर को टीम में जगह दी है जिनके साथ हरफनमौला कोलिन डि ग्रांडहोमे होंगे ।न्यूजीलैंड ने 20 सदस्यीय टीम में से पांच सदस्यों डग ब्रेसवेल, जैकब डफी, डेरिल मिशेल, रचिन रविंद्र और मिशेल सेंटनेर को बाहर रखा है ।

कोच ने कहा ,‘‘ इन खिलाड़ियों को बाहर रखने का फैसला आसान नहीं था लेकिन इनका रवैया निस्वार्थ था और टीम की मदद के लिये वे तत्पर है । हेनरिच और दूसरे फिजियो विजय वल्लभ 16 जून को जैकब, रचिन और मिशेल के साथ स्वदेश लौट जायेंगे ।’’

टीम :

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कोंवे, कोलिन डि ग्रांडहोमे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ऐजात पटेल, टिम साउदी, रोस टेलर, नील वेगनेर, बी जे वाटलिंग, विल यंग।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!