लाइव न्यूज़ :

कोहनी की चोट के कारण विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:29 IST

Open in App

बर्मिंघम, नौ जून न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बायीं कोहनी में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए ताकि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले आराम मिल सके ।

बायें हाथ के बल्लेबाज टॉम लाथम 10 जून से शुरू हो रहे टेस्ट में विलियमसन की जगह कप्तानी करेंगे ।

लाथम तीसरी बार न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे । अंतिम एकादश में विलियमसन की जगह विल यंग लेंगे ।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कुछ समय से विलियमसन चोट से परेशान थे । उन्होंने कहा ,‘‘ केन के लिये यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यही सही फैसला है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह फैसला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को ध्यान में रखकर लिया गया है । हमें यकीन है कि वह 18 जून से होने वाले मैच तक फिट हो जायेगा ।’’

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!