लाइव न्यूज़ :

एशेज श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन से मदद लेंगे: सिल्वरवुड

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:33 IST

Open in App

लंदन, 11 अक्टूबर इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि उनकी टीम एशेज श्रृंखला में अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने के लिए भारतीय टीम की रणनीति से सबक लेना चाहेगी, जिसने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में पिछड़ने के बाद आश्चर्यजनक रूप से वापसी करते हुए टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज की थी।

भारतीय टीम श्रृंखला के पहले मैच में महज 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद 0-1 से पिछड़ गयी थी लेकिन टीम ने कप्तान विराट कोहली और कुछ शीर्ष गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में चार मैचों की श्रृंखला में शानदार जीत दर्ज की।

‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट में सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हम (एशेज में) बहुत प्रतिस्पर्धी होंगे। ऑस्ट्रेलिया पिछले कुछ वर्षों में बहुत मजबूत रहा है और हमें उनका सम्मान करना होगा। लेकिन हमने पिछले छह-सात महीनों में दुनिया की शीर्ष दो टीमों के खिलाफ खेला है और उससे बहुत कुछ सीखा है।’’

कोच ने कहा, ‘‘ हम भारत का अनुसरण करेंगे हैं, उन्होंने वहां कैसी योजना अपनाई थी। उन्होंने एक ‘गेम प्लान’ दिखाया है जो वहां पर सफल रहा और इसलिए हम उनसे सीखेंगे। मुझे दृढ़ विश्वास है कि हम कुछ खास कर सकते हैं।’’

एशेज श्रृंखला का आगाज आठ दिसंबर से होगा और इंग्लैंड की टीम 2015 के बाद फिर से इसे जीतने की कोशिश करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में भारत जैसी शीर्ष टीमों के साथ खेलने के बाद उनकी टीम मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले कुछ समय में मजबूती से संघर्ष किया है। हमें इस दौरान कुछ सफलता मिली और हमने साबित कर दिया है कि हम भारत को टक्कर दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों का सामना किया है। उन्होंने इस बात को महसूस किया है कि अपना स्तर कैसा ऊपर उठाना है। हमने उनके खिलाफ सफलता का स्वाद भी चखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!