लाइव न्यूज़ :

अगर विराट और रवि भाई को किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन देखना है तो ध्यान रखेंगे : धवन

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:03 IST

Open in App

कोलंबो, 17 जुलाई भारत की सफेद गेंद की टीम के अस्थायी कप्तान शिखर धवन ने शनिवार को कहा कि अगर कप्तान विराट कोहली या कोच रवि शास्त्री के दिमाग में आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले कोई विशेष खिलाड़ी है तो टीम प्रबंधन निश्चित रूप से इस बात का ध्यान रखेगा।

धवन श्रीलंका के खिलाफ छह मैचों की सीमित ओवर की श्रृंखला के लिये युवा टीम (जिसमें छह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं) की अगुआई करेंगे जो 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने का अंतिम मौका होगा।

धवन ने रविवार को शुरूआती वनडे से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी विराट या रवि भाई से कोई विशेष चर्चा नहीं हुई है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उन्होंने राहुल भाई और चयनकर्ताओं से निश्चित रूप से कुछ चर्चा की होगी और मुझे यकीन है कि हमें यह संदेश बताया जायेगा। ’’

इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘जो भी इस श्रृंखला में खेलेगा, वो टी20 विश्व कप को ध्यान में रखेगा। निश्चित रूप से अगर चयनकर्ता, रवि भाई या विराट के दिमाग में कोई खिलाड़ी होगा तो हम उस खिलाड़ी को खिलायेंगे क्योंकि यह अच्छा मंच है। अगर आप विश्व टी20 से पहले किसी खिलाड़ी को देखना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ यही श्रृंखला है। ’’

धवन ने हालांकि अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन बताया कि उन्होंने श्रृंखला में उनके सलामी जोड़ीदार पर फैसला कर लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘‘हमने मेरे सलामी जोड़ीदार और टीम पर भी फैसला कर लिया है जिसका खुलासा हम कल करेंगे। ’’

कोच राहुल द्रविड़ की तरह उन्होंने भी कहा कि कोई नियम नहीं है कि उन्हें इस श्रृंखला में प्रत्येक खिलाड़ी को आजमाना ही होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, हमने फैसला नहीं किया है कि हम कितने खिलाड़ियों को और किन किन को खिलायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!