लाइव न्यूज़ :

ईस्ट बंगाल के खिलाफ मैच के लिए परफेक्ट योजना बनाएंगे: झिंगन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 15:12 IST

Open in App

वास्को, 23 नवंबर एटीके मोहन बागान के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन को पता है कि एससी ईस्ट बंगाल के खेल के बारे में पहले से अनुमान लगा पाना मुश्किल है लेकिन उन्हें कोच एंटोनियो लोपेज हबास पर विश्वास है कि वह शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने ही शहर कोलकाता की इस टीम के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए ‘परफेक्ट योजना’ बनाएंगे।

मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता को नया मंच मिला जब इनका क्रमश: एटीके और श्री सीमेंट के साथ विलय हो गया।

गत चैंपियनशिप एटीके ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को टीम के साथ बरकरार रखा है लेकिन झिंगन ने कहा कि पूरी तरह से नई टीम होने के कारण ईस्ट बंगाल के खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

झिंगन ने आईएसएल विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारी टीम संयोजित है इसलिए उन्हें हमारी टीम के कमजोर और मजबूत पक्षों की जानकारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी टीम नई है और उनके बारे में नहीं पता कि वे कैसे खेलेंगे। हमें नहीं पता कि कौन से खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे और कैसी चुनौती पेश करेंगे। हमारे ऊपर जिम्मेदारियां हैं लेकिन हमारा अपनी व्यवस्था और कोच पर भरोसा है, मुझे यकीन है कि इस मैच के लिए वह परफेक्ट योजना बनाएंगे।’’

एटीके मोहन बागान ने टूर्नामेंट के सातवें सत्र की सकारात्मक शुरुआत करते हुए शुक्रवार को अपने पहले मैच में केरल ब्लास्टर्स को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!