लाइव न्यूज़ :

मलेशिया की तरह बेल्जियम की कमजोरी का फायदा उठाना होगा: रीड

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:59 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 नवंबर भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने मंगलवार को कहा कि उनकी गत चैंपियन टीम मलेशिया के खिलाफ मुकाबले से सीख लेगी और एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में यूरोप की दिग्गज टीम बेल्जियम की कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास करेगी।

भारत ने 2016 में लखनऊ में फाइनल में बेल्जियम को ही 2-1 से हराकर अपना दूसरा जूनियर विश्व कप खिताब जीता था।

तोक्यो ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम का मार्गदर्शन करने वाले रीड ने कहा कि बुधवार को होने वाले मुकाबले में सफलता की कुंजी अपना नैसर्गिक खेल दिखाना होगी।

इस आस्ट्रेलियाई कोच ने बेल्जियम के बारे में कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि डीएनए सीनियर टीम से आता है और उनकी सीनियर टीम दुनिया की नंबर एक टीम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपको कुछ कमजोरियां भी नजर आती हैं जिनका मलेशिया ने फायदा उठाया और हम भी ऐसा ही करने का प्रयास करेंगे। जो टीम मैदान पर अपना नैसर्गिक खेल खेलेगी वह विजेता बनेगी।’’

मलेशिया ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट के पूल चरण में बेल्जियम को 1-1 से बराबरी पर रोका।

रीड ने हालांकि अपने खिलाड़ियों को चेताया कि अगर उन्हें लगातार दूसरा और कुल तीसरा जूनियर विश्व कप खिताब जीतना है तो आत्ममुग्धता से बचना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह समस्या होनी चाहिए। हम फाइनल में उनके खिलाफ खेले थे। उनका (बेल्जियम) अच्छा प्रदर्शन करने का इतिहास रहा है... पिछले 10 साल में, बेल्जियम इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।’’

स्ट्राइकर मनिंदर सिंह का पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है। उनकी जगह बॉबी सिंह को टीम में शामिल किया गया है।

मनिंदर टूर्नामेंट में अब तक भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और उन्होंने अग्रिम पंक्ति के लिए अच्छे मौके बनाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!